समस्तीपुर, 11 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), पटना द्वारा आयोजित 7वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 13 सितंबर (शनिवार) को समस्तीपुर जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 35,248 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी:

प्रथम पाली दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक, जिसमें 17,624 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
परीक्षा की निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
प्रशासनिक तैयारियाँ:
परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु 18 ज़ोनल मजिस्ट्रेट एवं 42 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त बल की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उड़नदस्ता दंडाधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित:
परीक्षार्थियों व अभिभावकों की सुविधा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 06274-227327 है। नियंत्रण कक्ष से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
महत्वपूर्ण नियंत्रण कक्ष प्रभारी:
- अरविंद कुमार – 9473134753
- चंदन कुमार – 7856972854
- अभिषेक कुमार – 7903315700
- राम प्रवेश राम – 7488981382
- पंकज कुमार सहाय – 6204216909
- अजय कुमार – 8989669832
- सुनील कुमार – 8294581926
धारा 144 लागू:
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि या गड़बड़ी की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया गया है।

