भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय की मुश्किलें फिर बढ़ीं, तीन ठिकानों पर EOU की छापेमारी

पटना, 11 सितंबर (अशोक “अश्क”) बिहार में चर्चित भ्रष्टाचार के मामले में फंसे इंजीनियर विनोद कुमार राय की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करोड़ों रुपये जला देने वाले इस इंजीनियर के खिलाफ एक बार फिर से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कसा है। ताजा मामले में मंगलवार सुबह से ही पटना, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में विनोद कुमार राय के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।


इस बार ईओयू को राय के खिलाफ तीन करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले हैं। समस्तीपुर से जुड़े इस नए मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद जांच एजेंसी की कार्रवाई तेज हो गई है। EOU ने इस मामले में कांड संख्या-24/2025 दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि ईओयू की टीमें पटना के अगमकुआं, समस्तीपुर के आदर्श नगर और सीतामढ़ी के एक स्थान पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई के दौरान कितनी संपत्ति बरामद हुई है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही इसकी जानकारी मिल पाएगी।
गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही विनोद कुमार राय को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब उनके पटना स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये जला दिए थे और कुछ नोट नाले में बहा दिए थे। यह मामला पूरे बिहार में सनसनी बन गया था। उस वक्त उनके खिलाफ लगभग 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप सामने आया था।
22 अगस्त को पटना के भूतनाथ रोड स्थित उनके आवास पर की गई रेड में जमीन से जुड़े कई दस्तावेज, अनेक बैंक खातों की जानकारी, एक लग्जरी कार, बीमा पॉलिसियों के दस्तावेज और करीब 26 लाख रुपये के गहने जब्त किए गए थे। जांच एजेंसी को पैसे छिपाकर रखने के लिए टंकी, शौचालय और किचन के पाइप का भी इस्तेमाल किया गया था।
अब एक बार फिर हुई इस बड़ी कार्रवाई ने यह संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार और जांच एजेंसियों का शिकंजा और भी मजबूत हो रहा है। विनोद कुमार राय जैसे प्रभावशाली अधिकारियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से यह संदेश भी जा रहा है कि अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
EOU की यह ताजा कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी छापेमारियों में से एक मानी जा रही है और इससे जुड़े अपडेट्स पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।

More From Author

अररिया में गार्ड डिटर्जेंट की व्यापारी मिट, आलोक भगत बोले, “लोकल फॉर वोकल से ही होगा बाजार पर कब्ज़ा”सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी में क्वालिटी और कम रेट का वादा, GST सुधार को बताया जनता-व्यापारी के लिए फायदेमंद

महिला सशक्तिकरण से लेकर सड़क नेटवर्क तक, एनडीए सरकार ने बदला बिहार का चेहरा: मंत्री नितिन नवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:28 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm