महिला सशक्तिकरण से लेकर सड़क नेटवर्क तक, एनडीए सरकार ने बदला बिहार का चेहरा: मंत्री नितिन नवीन

नवादा, 11 सितम्बर (राजेश झा) जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र स्थित इंटर विद्यालय रजौली में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा से विधायक माननीय श्री नितिन नवीन ने शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने नवादा जिले को मिली विकास की सौगात का उल्लेख करते हुए बताया कि खनवाँ–सिरदला पीडब्ल्यूडी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य 12.10 किलोमीटर तक 27.71 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल नवादा जिले के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क मज़बूत होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि रजौली जैसे क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार विकास की रीढ़ साबित होगा। एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में बिहार का हर कोना चौड़ी और सुरक्षित सड़कों से जुड़ सके ताकि नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधा और विकास के नए अवसर मिलते रहें।


मंत्री नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज का बिहार वह बिहार नहीं है जो लालू राज में गुंडाराज और अव्यवस्था का प्रतीक बन चुका था। उन्होंने कहा कि बिहार अब प्रगति के मार्ग पर है और इसका श्रेय केवल और केवल एनडीए सरकार को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। हर घर में बिजली पहुँचाने का कार्य पूरा किया गया है, जहाँ कभी लालटेन की रोशनी होती थी वहाँ आज LED की रोशनी जगमगा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब राज्य के हर परिवार की एक महिला को 10,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2005 से पहले बेटियाँ स्कूल नहीं जाती थीं, लेकिन साइकिल योजना ने उस स्थिति को बदल दिया और आज हर घर की बेटियाँ शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
मंत्री नितिन नवीन ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि जो लोग आज चुनाव में वोट चोरी की बात करते हैं, वही लोग उस दौर में मौन थे जब बूथों की लूट बंदूक की नोक पर होती थी। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे केवल अपना राजनीतिक रोज़गार ढूँढने बिहार आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराकर और अयोध्या में राम मंदिर से लेकर सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मभूमि तक सम्मान दिलाकर देश को नई पहचान दी है।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, सांसद श्री विवेक ठाकुर सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री नितिन नवीन ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि बिहार की जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है कि कौन उनके भले की सोचता है और कौन उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

More From Author

भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय की मुश्किलें फिर बढ़ीं, तीन ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार में बनेगा चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:37 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm