पटना, 12 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) भारत-नेपाल सीमा पर हुई एक घटना में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक श्री ईटन बेन शहर (Eiten Ben Shahar) को पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर झा की एकलपीठ ने जमानत दी।

बता दें कि श्री ईटन बेन शहर पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में बेल की सुनवाई पटना उच्च न्यायालय में हुई।

श्री ईटन बेन शहर के अधिवक्ता श्री कुमार हर्षवर्धन ने न्यायालय को बताया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने कानून का पालन करते हुए भारत में प्रवेश किया है।

पटना उच्च न्यायालय ने श्री ईटन बेन शहर को जमानत देने का आदेश पारित किया। न्यायालय ने अमेरिकी काउंसलर जनरल को आदेश दिया की अमेरिकी नागरिक ईटन बेन शहर को अगली हर सुनवाई में न्यायालय में उपस्थित कराया जाए।

