समस्तीपुर, 12 सितम्बर (राजेश झा) जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में समस्तीपुर जिला के विद्यापतिधाम, खुदनेश्वरी महादेव मंदिर और थानेश्वर मंदिर पंडित, पुजारी और अध्यक्ष के साथ शपथ ग्रहण कराया गया तथा बाल विवाह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान 12 से 14 सितंबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा पर जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह और बाल श्रम निषेध कानून के बारे में बताया गया।

एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी के द्वारा बाल विवाह पर कानूनी कार्रवाई पर जिले में चलाए जा रहे अभियान पर जानकारी दिया गया, पोक्सो पीड़िताओं के त्वरित न्याय के कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार मिश्रा के द्वारा बच्चियों की सुरक्षा पर चर्चा किया गया एवं सभी को शिक्षा से जोड़ने की बात कही गई। बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर पुजारियों के द्वारा लोगो के लिए संदेश दिया गया कि कोई भी धर्म बाल विवाह को निषेध मानता है।

फिर सभी को बाल विवाह पर शपथ दिलाया गया और रैली निकाला गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यापति धाम के समिति सदस्य सह वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप कुमार गिरी, दीनदयाल गिरी, राजीव गिरी, लेखपाल पप्पू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम कुमार, रानी कुमारी, स्मृति कुमारी, रीता कुमारी, वीभा कुमारी, रामबालक पासवान, बलराम चौरसिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

