समस्तीपुर, 12 सितंबर (राजेश झा) आज अनुमंडल सभागार समस्तीपुर में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र-131 के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी सहित पूसा एवं कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्री दिलीप कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी दायित्वों का निर्वहन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने तथा समय-समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

