जानलेवा हमला में इलाजरत माले नेता की हुई मौत, चहुंओर शोक की लहर, आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाकर मिले सजा- सुरेंद्र

समस्तीपुर,12 सितम्बर (राजेश झा) शराब कारोबारियों के हमले में घायल मोरवा के बनवीरा निवासी भाकपा माले प्रखंड सचिव अजय कुमार राय की मौत शुक्रवार को सुबह हो गई। मौत की खबर सुनते हुए क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चहुंओर से ग्रामीण मृतक के घर की ओर अंतिम दर्शनार्थ पहुंचने लगे। लोगों के चेहरे पर शराब कारोबारियों के खिलाफ आक्रोश झलक रहा था।


मौके पर पुलिस पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम करने में लेट लतीफी की जानकारी मिलने पर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, लोकेश राज आदि ने सदर अस्पताल पहुंचकर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मी से मिलकर जल्द पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन अपने घर ले गये जहां जहां स्थानीय श्मशान में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


विदित हो कि भाकपा माले प्रखंड सचिव अजय कुमार राय क्षेत्र में शराब कारोबारियों का विरोध किया करते थे। इनके विरोध के कारण कई जगह पर छापेमारी की गई थी। कई लोगों को जेल जाना पड़ा था। खैर खाये शराब कारोबारियों ने 20 अगस्त को लाठी-डंडे, लोहे का राॅड, ईंट से जानलेवा हमला कर दिया था। मोरवा थाना में 148/25 दर्ज किया गया था लेकिन किसी कि गिरफ्तारी नहीं हुई है।हमले में मरनासन्न अजय कुमार का ईलाज आईजीआईएमएस पटना में चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।


भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना में शामिल तमाम आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने, शराब कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

More From Author

तारिकुर रहमान बॉबी बने जिला औक़ाफ़ कमिटी के अध्यक्ष

“समृद्ध नारी, सशक्त बिहार” बनने में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बनेगी आत्मनिर्भरता का आधार: नितिन नवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:39 am, Nov 5, 2026
temperature icon 20°C
Smoky haze
Humidity: 71 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 1%
Visibility: 3.8 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 4% 4 mph 62% 1017 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 4% 5 mph 46% 1016 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 40% 1013 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 3% 6 mph 54% 1014 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 3% 6 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 6 mph 64% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 5% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
18°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 64% 1017 mb 0 cm