तेजस्वी यादव ही होंगे सीएम उम्मीदवार… कांग्रेस सांसद ने लगा दी मुहर

पटना, 12 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सियासी खींचतान तेज होती दिख रही है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने इंडिया ब्लॉक के भीतर हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ कहा कि राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार मानना अभी तय नहीं है।


यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनावी तैयारी और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। कृष्णा अल्लावरु के इस रुख ने गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मामले को संतुलित करने की कोशिश की और कहा कि टिकट वितरण के बाद महागठबंधन के सीएम चेहरे की घोषणा हो जाएगी। उनके मुताबिक, “तेजस्वी यादव ही होंगे, इसमें किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।
वे फिलहाल विपक्ष के नेता हैं और राजनीति में सब कुछ संख्या बल पर टिका होता है, जो राजद के पास है।” इधर राजद की तरफ से भी तेजस्वी यादव के समर्थन में स्पष्ट संदेश दिया गया। पार्टी सांसद मनोज झा ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि बिहार की जनता पहले ही तय कर चुकी है कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। उनके मुताबिक, यह सवाल मीडिया के लिए चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन जनता के बीच तस्वीर साफ है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी दल अपनी-अपनी रणनीति और टाइमलाइन के हिसाब से घोषणा करते हैं, लेकिन इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए

More From Author

अनशनकारियों का अनशन तीसरे दिन हुआ समाप्त, प्रशासन ने दिया मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन

डॉ० प्रेम कुमार, माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग, बिहार सरकार, पटना की अध्यक्षता में विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक कोशी प्रमंडल, सहरसा के जिला अतिथि गृह स्थित सभागार में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:35 am, May 17, 2026
temperature icon 31°C
Sunny
Humidity: 57 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 3%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
34°/40°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 15 mph 9% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 12 mph 10% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 15% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 64% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 56% 1000 mb 0 cm