रेल बचाओ, रोसड़ा बचाओ आंदोलन : 14 सितम्बर को स्वतः बंदी और पैदल मार्च

समस्तीपुर, 12 सितम्बर (राजेश झा) रोसड़ा रेलवे स्टेशन पर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर वर्षों से चली आ रही उपेक्षा के खिलाफ अब आम जनता सड़क पर उतरने को तैयार है। इसी कड़ी में आगामी 14 सितम्बर 2025 रविवार को “रेल बचाओ, रोसड़ा बचाओ” के नारे के साथ एक बड़ा आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।


आयोजन समिति ने बताया कि इस दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोसड़ा नगर में स्वतः बंदी रहेगी तथा आमजन के सहयोग से पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च की शुरुआत गाँधी चौक से होगी, जहाँ सबसे पहले महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद जुलूस महावीर चौक, गुदरी बाजार, पुरानी चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, अम्बेदकर चौक होते हुए टावर चौक सिनेमा चौक तक पहुँचेगा। टावर चौक पर जनसम्बोधन के साथ मार्च का समापन होगा।
इस दौरान शहर में यातायात सुविधा प्रभावित रहेगी। आयोजनकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि वे आंदोलन में सहयोग करें और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रोसड़ा रेलवे स्टेशन को मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिलाने की मांग को मजबूती प्रदान करें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोसड़ा एक बड़ा व्यापारिक व शैक्षणिक केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। बावजूद इसके अधिकांश मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें बिना रुके गुजर जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को नजदीकी अन्य स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है।

More From Author

तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी: ब्रेकअप के बाद लाइफ पार्टनर बनने की तैयारी में जुटीं, कहा – ‘मैं उस खुशनसीब के लिए खुद को बेहतर बना रही हूं’

मृतक मजदूर के परिजनों से मिले विधायक, निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:15 am, May 17, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
34°/40°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 15 mph 9% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 12 mph 10% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 15% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 64% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 56% 1000 mb 0 cm