समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में राजद की बैठक सम्पन्न, माई-बहिन योजना का किया गया प्रचार-प्रसार

समस्तीपुर, 13 सितम्बर (राजेश झा) शनिवार को प्रखंड राजद समस्तीपुर के तत्वावधान में कर्पूरी ग्राम में “तेजस्वी संदेश” अभियान के अंतर्गत एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान माई-बहिन योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महागठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।


इस अवसर पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि यदि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 2500 रुपये भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की, जबकि संचालन पैक्स अध्यक्ष अशोक साह ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य रहा है। विगत 15 वर्षों में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसकी चर्चा आज पूरे बिहार में हो रही है। उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू जैसे समाजवादियों की सोच ही आज राजद की नीति की नींव है।
इस मौके पर राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो. रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, राजद अल्पसंख्यक सेल के फैयाज, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, वरीय समाजसेवी बी.एल. महतो, प्रो. रजनीश कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने 2025 के चुनाव में विधायक शाहीन के समर्थन की प्रतिबद्धता जताई।

More From Author

दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; पिता ने तोड़ी चुप्पी

खाद की कालाबाजारी पर किसान सभा करेंगी आन्दोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:06 am, Aug 10, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 48%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 11% 8 mph 77% 1000 mb 0 cm