समस्तीपुर, 13 सितम्बर (राजेश झा) समस्तीपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर उन्हें चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना रहा। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने ग्रामीणों को सरल और प्रभावशाली तरीके से मतदान के महत्व को समझाया।
इसी क्रम में, जिला जनसंपर्क कार्यालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया तथा उन्हें नशा त्याग कर स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
इन संयुक्त अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया गया, जिससे मतदाता जागरूक बनें और नशा मुक्त वातावरण तैयार हो सके।

