समस्तीपुर, 13 सितंबर (राजेश झा) रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सत्य प्रकाश, अवर न्यायाधीश प्रथम सह अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी प्रथम सिकेंद्र पासवान, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रूबी कुमारी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

रोसड़ा न्यायालय में लंबित कुछ 742 वादों में नोटिस निर्गत किया गया जिसमें आपराधिक सुलहनीय 82 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें नापतोल के एक वादों से ₹5000 वसूला गया। बिजली से संबंधित 20 वादों में नोटिस निर्गत किया गया जिसमें 15 वादों का निष्पादन किया गया जिसमें कुल 1लाख 68 हजार 468 रुपया वासुला गया।5532 बैंक वादों में नोटिस किया गया जिसमें कुल 491 बैंक बाद का निष्पादन किया गया जिसमें कुल एक करोड़ 20 लाख 28 हजार 434 समझौता राशि के विरोध 97 लाख 16 हजार 928 तत्काल वसूली की गई टेलीफोन के 65 वादों में नोटिस जारी किया गया था जिसमें एक बाद का निष्पादन किया गया जिसमें ₹2000 वसूला गया।

