समस्तीपुर में आयोजित आगामी एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के तैयारी पर विचार विमर्श किया गया

समस्तीपुर, 13 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर लोहिया आश्रम समस्तीपुर में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों एवं प्रमुख साथियों की एक बैठक जदयू जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 16 सितंबर 2025 को पटेल मैदान समस्तीपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जादू जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय ने कहा कि आज से ही सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने पंचायत के बूथ कमेटी के साथियों से संपर्क कर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं साथियों को निमंत्रण देंगे।


जिला मुख्यालय का यह सम्मेलन जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के उम्मीदवारों के जीत का संदेश देगा तथा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का काम करेगा। इस सम्मेलन का संयोजक उजियारपुर की पूर्व सांसद एवं जद यू के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी होंगी। इस सम्मेलन में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस सम्मेलन को, प्रदेश एनडीए की ओर से गठित टीम जिसमें माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी, माननीय केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, माननीय मंत्री मदन सहनी, माननीय मंत्री कृष्णा नंदन पासवान, माननीय सांसद वीना देवी, प्रदेश नेता राम पुकार सिन्हा, माननीय विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी संबोधित करेंगे। सम्मेलन के संयोजक पूर्व सांसद अश्वमेध देवी ने कहा कि सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी।
बैठक का संचालन समस्तीपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा,ताजपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुमार समर्पण, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष असर्फी सहनी, विधानसभा प्रभारी हरिहर सहनी, बनारसी ठाकुर, मनीष कुमार, सुबोध सिंह,दयानंद ठाकुर, छेदीलाल भरतीया, दिनेश प्रसाद सिंह, बब्बन चौधरी, रतन चौधरी, दिलीप साह, राजा अहमद, गौरव शर्मा, सुजीत कुमार, संजीत कुमार, डॉ मनोज कुमार सिंह,राजकुमार साह, सनी ठाकुर, भोला सिंह, कमलेश राय, प्रेम पासवान, अमित कुमार मुन्ना आदि नेता शामिल थे।

More From Author

ट्रेन संख्या 15561/62 दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का जोगियारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ, माननीय सांसद, लोकसभा, मधुबनी, अशोक कुमार यादव ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाई

कृषि कालेज में केला और पपीता के टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का निर्माण कार्य अधर में लटका..इस वित्तीय वर्ष 2025 में प्रयोगशाला को शुरू करने को की गई थी घोषणा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:15 pm, Aug 10, 2026
temperature icon 31°C
Overcast
Humidity: 68 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0.02 mm 19% 9 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 73% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 9% 8 mph 75% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 7 mph 77% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 6% 10 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 7% 9 mph 47% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.11 mm 18% 7 mph 43% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 4% 4 mph 46% 997 mb 0 cm