पूर्णिया, 14 सितंबर (राजेश कुमार झा) आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया में पीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है.सभा स्थल पर लोगों के बैठने से लेकर पानी एवं शौचालय तक का इंतजाम कर लिया गया है. बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कल दिनांक 15 सितंबर को पूर्णिया आगमन होना तय हुआ है.जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है.

बताते चलें कि प्रधानमंत्री दोपहर 3 बजकर 15 मिनट में पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे.उसके बाद पूर्णिया एयरपोर्ट का मुआयना करेंगे.उसके बाद गुलाबबाग के शीशाबाड़ी स्थित एस एस बी कैंप में बने सभा स्थल के लिए रवाना होंगे.सभा स्थल से ही 3 बजकर 45 मिनट में रिमोट के जरिए पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.उद्घाटन के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट से होगी पहली उड़ान.बताते चलें कि पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार यहां के लोग वर्षों से प्रयास कर रहे थे.आज सबका प्रयास सफल हुआ.

