नालंदा, 14 सितंबर (अविनाश पांडेय) 13 सितंबर 2025 को बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रबंध निदेशक दीपक कुमार मिश्रा स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सीवेरेज के कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम मे उपस्थित संवेदक भुगन इंफ्रास्ट्रक्चर को सीवेरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य 25/09/2025 तक पूर्ण करने का निदेश दिया गया। नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में बिहार शरीफ शहर के नाला रोड मे मछली मंडी के रास्ते को कनेक्ट कर सुगम परिचालन व्यवस्था बहाल करने का निदेश दिया गया।

इसके अलावा नगर आयुक्त सह प्रबंध निदेशक के द्वारा स्मार्ट सिटी के सभी तकनीकी कर्मियों को क्षेत्र मे भौतिक रूप से उपस्थित रहकर गुणवत्ता पूर्ण प्रोजेक्ट को अविलम्ब पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। नगर आयुक्त ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित सभी तरह के तकनीकी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक मे स्मार्ट सिटी के वरीय तकनिकी प्रबंधक, तकनीकी प्रबंधक एवं सम्बंधित योजना के कांट्रेक्टर उपस्थित थे.

