घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी अचानक भीषण आग डीएचओ गंभीर रूप से झुलसे पटना रेफर

सहरसा, 15 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) सदर थाना क्षेत्र के नरियार मोहल्ले में स्थित के एक मकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में रविवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। स्कॉर्पियो धु-धु कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर से बाहर निकलकर भाग रहे सहरसा के जिला पशुपालन पदाधिकारी (57) वर्षीय डॉ. कुमोद कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।

आनन-फानन में उन्हें सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मी जिला पशुपालन पदाधिकारी छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे सहरसा में बीते 1 साल से जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित है। जबकि सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 11 नरियार स्थित एक मकान मे किराएदार के रूप में रह रहे हैं। जानकारी मुताबिक जख्मी डॉ कुमुद कुमार जिस मकान में रहते थे वहां अहले सुबह मकान के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। लोगों द्वारा घर से निकलने के लिए आवाज लगाई गई तो वो आग से बचते हुए बाहर निकलने का प्रयास करने लगे।

लेकिन गाड़ी के नीचे बह रहे डीजल पर उनका पैर फिसल गया और वे आग की लपटों पर गिर गए। आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर किसी तरह बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

More From Author

बिहार चुनाव से पहले बड़ा सर्वे: नीतीश सरकार के खिलाफ मजबूत लहर, जनता चाहती है बदलाव

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, दौड़कर आया और पैरों में लेट गया युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:51 am, May 17, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 61% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
34°/40°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 15 mph 9% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 12 mph 10% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 15% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 64% 998 mb 0 cm