पटना, 15 सितम्बर (संवाददाता) स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान नीरज कुमार लालू प्रसाद यादव पर आ रोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सरकार पोषित अपराध का आरोप है। इसका प्रमाण उन्होंने कई फोटो दिखाते हुए दिया। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ने FIR में जमीन विवाद से संबंधित मामले में हत्या किए जाने का जिक्र किया है और जिस अपराधी का नाम दर्ज कराया है उसका संबंध राष्ट्रीय जनता दल से है। साथ ही नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अपराध का सिंडिकेट चलते हैं। प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अब राजनीतिक रूप से नजरबंद हैं और उनके पास केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा राजनीतिक संरक्षण उसको दे रहे हैं। ये जमीन विवाद है या राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का विवाद है. अपराध का सिंडिकेट चला रहे हैं। ये तेजस्वी यादव बताए उन्होंने कहा मरवाने वाला आपकी पार्टी के नेता, मरने वाला आपकी पार्टी के नेता और किसी केदार गुप्ता की हत्या हो जाए उसके बेटे के हत्या हो जाए एक किलोमीटर चले जाते तो जनता समझ जाती विपक्ष के नेता कैसे हैं।

