राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 16.26 लाख बच्चों को दवा खिलाने का अभियान शुरू डीएम ने किया शुभारंभ

गोपालगंज, 16 सितम्बर (ऊषा मिश्रा) शहर के हजियापुर रोड में स्थित एसएस बलिका विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत डीएम पवन कुमार सिन्हा ने विद्यालय में बच्चों को अल्बेन्डाजोल की गोली खिलाकर किया। श्री सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अल्बेन्डाजोल दवा खाने से पेट के कृमि नष्ट होते हैं,जिससे बच्चों में खून की कमी,कुपोषण और पढ़ाई-लिखाई पर पड़ने वाला नकारात्मक असर कम होता है।

उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य व स्वच्छता का महत्व भी समझाया। कृमि संक्रमण बच्चों में मुख्य रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी,गंदगी में खेलने और संक्रमित मिट्टी के संपर्क से फैलता है। इसके कारण बच्चों के शरीर में खून की कमी, कुपोषण व हीमोग्लोबिन स्तर में गिरावट होती हैं। यह उनके पढ़ाई-लिखाई पर असर डालता है। और मानसिक विकास भी प्रभावित होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं,शिक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। सीएस ने बताया कि जिले में 16,26,836 बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव हेतु अल्बेन्डाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों,मदरसों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि जो बच्चे 16 सितम्बर को दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 19 सितम्बर को मॉप-अप राउंड के दौरान अल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है। जिले के सभी प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों को आवश्यक दवा, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं प्रतिवेदन प्रारूप उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, प्रत्येक विद्यालय के शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं को अभियान में लगाया गया है। इस कार्यक्रम की नियमित निगरानी के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर विशेष पर्यवेक्षण दल का गठन किया गया है, ताकि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके।कार्यक्रम में सीएस डॉ बीरेंद्र प्रसाद,डीईओ योगेश कुमार,आईसीडीएस डीपीओ सीमा कुमारी,डीआईओ डॉ. ए.के. चौधरी, डीपीएम धीरज कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक सत्यम कुमार चौबे,प्रतिनिधि स्कूल प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण शामिल हुए।

More From Author

जिले में स्क्रब टाइफस वायरस ने दी दस्तक मचा हाहाकार दस दिनों में मिले 25 से ज्यादा मरीज स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह

नेपाल में लौटी शांति: अंतरिम सरकार के गठन के साथ नई शुरुआत की ओर देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:50 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 40°C
Mist
Humidity: 34 %
Pressure: 997 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 19% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 29% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm