समस्तीपुर के पटेल मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

समस्तीपुर, 16 सितम्बर (राजेश झा) समस्तीपुर के पटेल मैदान में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सक सह जदयू कार्यकर्ता डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने स्वेच्छा से सरकारी सेवा से त्यागपत्र दिया है और अब उनकी पूरी निष्ठा समस्तीपुर की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में हर घर तक नल का जल और रोशनी पहुँची है, परिवारों को मुफ्त बिजली मिली है, पेंशन राशि बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है और शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं।

उन्होंने समस्तीपुर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि यहाँ रामजानकी मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है, आईटीआई खोले गए हैं और अस्पतालों में नए-नए विशेषज्ञ विभाग प्रारंभ किए गए हैं। डॉ. सिंह ने विश्वास जताया कि 2025 से 2030 तक बिहार के विकास का नाम केवल नीतीश कुमार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सात निश्चय योजना ने बिहार की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल दी है। अपने संबोधन के अंत में डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनाव में यह न देखें कि उम्मीदवार किस दल का है, बल्कि यह याद रखें कि हम सब एनडीए हैं और हमें एकजुट होकर एनडीए को ही मजबूत करना है। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अब अल्पसंख्यकों का रुझान एनडीए की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष द्वारा जो भ्रम फैलाया गया था, उसकी सच्चाई सामने आ चुकी है। विपक्षी नेताओं ने अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने की कोशिश की थी, परंतु अब अल्पसंख्यक समझ गए हैं कि उन्हें गुमराह किया जा रहा था। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अल्पसंख्यकों को डराने का काम किया, लेकिन वास्तविक सुरक्षा केवल एनडीए सरकार में ही संभव है। विजय चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समस्तीपुर की सभी दसों सीटें एनडीए की झोली में जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपसे पूछे कि आप किसे वोट देंगे, तो स्पष्ट उत्तर दें कि हम विकास को वोट देंगे। वैशाली की सांसद वीणा देवी ने कहा कि एनडीए सरकार में महिलाएँ पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक रोजगारपरक कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे वे आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी प्रकार के भ्रम में न पड़ें और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में मतदान करें। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने विकास की गंगा बहाई है। आज भारत की प्रगति की चर्चा अमेरिका जैसे देशों तक पहुँच गई है और विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनाव में यह न देखें कि उम्मीदवार किस दल का है, बल्कि यह याद रखें कि हम सब एनडीए हैं और हमें एकजुट होकर एनडीए को ही मजबूत करना है। सम्मेलन के दौरान सुबह से ही बारिश होती रही, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। भारी बारिश और जगह-जगह जलजमाव के बीच भी बड़ी संख्या में लोग पटेल मैदान पहुँचे और अपने नेताओं का भाषण सुना। कार्यक्रम का अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने की संचालन जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया।

More From Author

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में ‘मक्का’ बना रोड़ा: जीएम फसल और टैरिफ पर टकराव

तेलुगू फिल्म ‘लिटिल हार्ट्स’ ने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई कर रच दिया इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:01 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Sunny
Humidity: 48 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 3% 4 mph 47% 1003 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 10% 3 mph 54% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 12% 3 mph 59% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm