समस्तीपुर, 16 सितम्बर (राजेश झा) जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी के दिशा निर्देशन में मतदाता जागरूकता के लिए शहर के प्रसिद्ध विनस वन मॉल में मॉब फ्लैश मोब आयोजित किया गया।

शहर के बच्चों ने वोटिंग अवेयरनेस पर प्रस्तुति दी और लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। गीत को डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकन समस्तीपुर कुंदन कुमार और अनुज सिंहा ने गाया है, जो आगामी चुनाव प्रचार हेतु उपयोग किया जाएगा।

जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार ने कहा कि समस्तीपुर के नागरिक सजग हैं और मतदान के महत्व को समझते हैं।
सरकार ने मतदान की सुविधा के लिए वोटर्स हेल्प लाइन ऐप, नो योर कैंडिडेट ऐप, सक्षम ऐप जैसे कई ऐप लॉन्च किए हैं।
1950 वोटिंग हेल्प लाइन नंबर भी है जहां से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है। जिला प्रशासन समस्तीपुर लगातार प्रयास कर रहा है कि मतदान सुगम और समावेशी हो।

