समस्तीपुर में विश्व ओज़ोन दिवस पर संगोष्ठी का सफल आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

समस्तीपुर, 17 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर मौलाना मजहरुल हक़ शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय, मथुरापुर, समस्तीपुर एवं इन्टेक दरभंगा चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में “विश्व ओज़ोन दिवस “ के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना का विस्तार करना तथा ओज़ोन परत के महत्व पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा बिहार सरकार पटना के निदेशक प्रो. (डॉ.) नवीन कुमार अग्रवाल ने zoom के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया।

अपने सारगर्भित वक्तव्य में उन्होंने ओज़ोन परत की रक्षा हेतु शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पर्यावरणीय जागरूकता को पाठ्यक्रमों में समाहित कर युवा पीढ़ी को सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए। आज की यह संगोष्ठी हमें यह संकल्प लेने का अवसर देती है कि हम जागरूकता फैलाएँगे, सतत प्रयास करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के सचिव मो० अबू सईद ने किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सईद ने कहा की विश्व ओज़ोन दिवस केवल एक पर्यावरणीय तिथि नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला अवसर है। ओज़ोन परत की रक्षा, जीवन की रक्षा है। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने किया। INTACH Darbhanga Chapter के प्रतिनिधियों ने भी ओज़ोन परत के क्षरण के कारणों एवं समाधान पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों छात्र-छात्राओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की और विषय पर आधारित विचार-विमर्श में सक्रिय रूप से भाग लिया। डॉ अशोक कुमार अकेला, डॉ रंजीता कुमारी, डॉ हरजिंदर कौर, डॉ सेराज अहमद, डॉ राहत करीम, डॉ मो० इफ़्तेख़ार आलम अंसारी, रंजना कुमारी, मो० नजीर, स्वाति कुमारी, शशि कुमार, शमिमा फरहत, मो० तारिक रजा, रंजन कुमार, शाजिया खातून, अरुणिमा झा, रितेश कुमार, मोज़म्मिल इकबाल आदि उपस्थित थे I कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More From Author

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिकों के लिए दो योजनाओं का शुभारंभ, ₹802 करोड़ की राशि का अंतरण

PDS अनाज की गुणवत्ता को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन, SDM ने अधिकारियों संग की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:40 pm, May 16, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 10 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 8 mph 56% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 47% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/43°°C 0 mm 0% 3 mph 22% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 14 mph 10% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 0% 8 mph 13% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 46% 998 mb 0 cm