समस्तीपुर रेल कारखाना की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की तैयारी, समीक्षा बैठक सम्पन्न

समस्तीपुर, 21 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक, दलसिंहसराय, पूसा रोड रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने, नई रेल लाइन योजना को मंजूरी देने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की तैयारी की समीक्षा बैठक रविवार को डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले सम्पन्न हुई।


बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह ने की, जबकि संचालन राकेश ठाकुर ने किया। भाकपा माले, राजद, कांग्रेस समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेल प्रशासन से पार्क का जीर्णोद्धार एवं अस्पताल को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की।
राजद नेता राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2016-17 में पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट आवंटित होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ।
रेल विस्तार मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय ने सभी सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

More From Author

समस्तीपुर में ई-डॉक्टर टेलीमेडिसिन सेंटर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: मंत्री विजय चौधरी

सीवान का कुख्यात रईस खान गिरफ्तार भारी मात्रा में AK-47 की गोलियां बरामद,पुलिस हत्या में लूटी गई रायफल भी मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:23 am, Sep 23, 2026
temperature icon 33°C
Light rain shower
Humidity: 54 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 11% 14 mph 50% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/33°°C 0.6 mm 45% 14 mph 72% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 26% 11 mph 85% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 28% 13 mph 88% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.41 mm 46% 14 mph 91% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/25°°C 8.34 mm 83% 18 mph 95% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/24°°C 6.83 mm 92% 13 mph 96% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
24°/24°°C 3.16 mm 84% 13 mph 96% 1007 mb 0 cm