सीवान, 21 सितंबर (सेंट्रल डेस्क) सीवान के कुख्यात रईस खान उसके घर से सिवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से भारी मात्रा में एके 47 को गोली व पुलिस से लूटी गई रायफल आदि भी बरामद हुआ है। इस गिरफ्तारी से पुलिस महकमे को एक बड़ी सफलता मिली है। सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार ने सीवान पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी के कब्जे से AK-47 की भारी संख्या में गोलियां बरामद की गई हैं। जो किसी बड़े आपराधिक मंसूबे की ओर इशारा करती हैं।

इतना ही नहीं, पुलिस हत्या के दौरान लूटी गई रायफल भी बरामद कर ली गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि रईस खान न केवल गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। बल्कि कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती देने की कोशिश कर रहा था। डीआईजी श्री कुमार ने कहा,“यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि कानून के डर को फिर से स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में राहत की सांस ली जा रही है और संदेश स्पष्ट है। अपराध चाहे जितना संगठित हो,कानून से ऊपर कोई नहीं।वही सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव के भी गड़बड़ी करने का अंदेशा था। जिसकों लेकर यह कार्रवाई की गई है।

