समस्तीपुर, 21 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मुक्तापुर रेलवे गुमटी के बगल में ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी को लेकर शनिवार को एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन शिवम यादव ने किया।

धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और ओवरब्रिज निर्माण में हो रही अनदेखी को लेकर सरकार व प्रशासन के प्रति नाराज़गी जताई। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। स्थानीय सांसद व बिहार सरकार द्वारा शिलान्यास भी हो चुका है, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गुमटी पर लगातार लगने वाले जाम के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। एंबुलेंस में मरीजों की मौत, विद्यार्थियों की परीक्षा छूटने जैसे कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं।
धरना में राघवेंद्र यादव, शिवम यादव, भोला राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सतनारायण सिंह, उप मेयर रामबालक पासवान, जीवछ पासवान, नागमणि, सौरभ सुमन, विकास झा, दिवाकर यादव, पंकज जी, रितिक यादव, लखुर रहमान समेत कई लोगों ने ओवरब्रिज निर्माण की मांग को मजबूती से उठाया।

