प्रधानमंत्री मोदी का आज राष्ट्र को संबोधन: बड़ी घोषणाओं की अटकलें तेज, सस्ती होंगी कई जरूरी चीजें

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह संबोधन आज शाम 5 बजे प्रसारित किया जाएगा। हालाँकि उनके संबोधन का विषय अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह समय और परिस्थितियाँ देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह देशवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।


प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है और कल 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। इन नई दरों के लागू होने के बाद आम लोगों के लिए कई जरूरी वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। ऐसे में यह संबोधन त्योहारों से पहले सरकार की ओर से एक राहत पैकेज या उपभोक्ताओं को लेकर किसी बड़ी घोषणा की ओर संकेत कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण मौकों पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए भाषण में उन्होंने कहा था कि यह दिवाली देशवासियों के लिए “डबल गिफ्ट” लेकर आएगी। इस बयान के बाद से ही लोग किसी बड़ी योजना या राहत की घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री के पिछले राष्ट्र के नाम संबोधन कई ऐतिहासिक रहे हैं। 8 नवंबर 2016 को उन्होंने अचानक 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा कर देश को चौंका दिया था। इसे उनके सबसे चर्चित और प्रभावशाली निर्णयों में गिना जाता है। इसी तरह 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उन्होंने सेना की वीरता की सराहना करते हुए देश को एकजुट रहने का आह्वान किया था।
कोरोना महामारी के दौरान तो प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार देश को संबोधित किया। 22 मार्च 2020 को उन्होंने ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया, जो देशव्यापी लॉकडाउन की शुरुआत थी। इसके बाद ताली-थाली बजाने और दीया जलाने की अपीलों ने देश में सामूहिक भावना और मनोबल को मजबूत किया। वैक्सीन अभियान की शुरुआत के समय उन्होंने इसे “दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान” बताया और आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा भी 12 मई 2020 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए की।
प्रधानमंत्री मोदी के इस तरह के संबोधन अक्सर बड़ी नीतिगत घोषणाओं, जनभागीदारी वाले अभियानों और जनता को भरोसा देने वाले संदेशों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आज के संबोधन को लेकर देशभर में उत्सुकता बनी हुई है। क्या यह दिवाली से पहले का बड़ा तोहफा होगा या कोई नई योजना सामने आएगी इसका जवाब आज शाम पांच बजे मिल जाएगा।

More From Author

आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

‘चिप हो या शिप, भारत में ही बनेगा’: प्रधानमंत्री मोदी ने की 70,000 करोड़ की समुद्री योजनाओं की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:36 am, Aug 21, 2026
temperature icon 29°C
Overcast
Humidity: 76 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:19 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 21% 5 mph 78% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 14% 6 mph 69% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 12% 8 mph 52% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.08 mm 16% 7 mph 47% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 12% 6 mph 51% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 13% 6 mph 57% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 15% 7 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 16% 5 mph 66% 1000 mb 0 cm