देशभर में लागू हुआ नया GST स्ट्रक्चर, ऑटो सेक्टर में बंपर कटौती: कारें 3.50 लाख और बाइक्स 55 हजार से शुरू

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (अशोक “अश्क”) आज से पूरे देश में नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) स्ट्रक्चर लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से इसकी घोषणा की थी। नए टैक्स रिफॉर्म के तहत अब केवल दो टैक्स स्लैब – 5% और 18% – ही लागू होंगे। वहीं, लग्जरी और ‘सिन गुड्स’ (जैसे तंबाकू, शराब आदि) पर 40% जीएसटी लगेगा।


इस रिफॉर्म का सबसे बड़ा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ा है। देश की लगभग सभी प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। अब एंट्री-लेवल कारें महज ₹3.50 लाख से और बाइक्स ₹55,000 से शुरू हो गई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस टैक्स सुधार को “GST बचत उत्सव” बताया। उन्होंने कहा, “अब आपकी जेब में ज्यादा पैसे होंगे, जिससे आप अपनी पसंद की चीजें और आसानी से खरीद सकेंगे। ये सुधार आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाएगा और बाजारों में रौनक लौटेगी।”
नए नियमों के मुताबिक, 4 मीटर से कम लंबाई वाली और कम इंजन क्षमता (पेट्रोल में 1200 सीसी, डीज़ल में 1500 सीसी) वाली कारों पर अब 18% जीएसटी लगेगा, जो पहले 28% था। वहीं, लग्जरी कारों पर अब 40% जीएसटी लगेगा, जिसमें पहले 22% सेस जोड़कर कुल टैक्स लगभग 50% हो जाता था।

कंपनियों द्वारा की गई प्रमुख कटौतियां
Maruti Suzuki
अधिकतम कटौती: ₹1.29 लाख
सबसे सस्ती कार S-Presso की नई कीमत: ₹3.49 लाख
Swift, Brezza, Alto, WagonR जैसे मॉडलों पर कटौती

Mahindra
XUV3XO पर ₹1.56 लाख की कटौती, नई कीमत ₹7.28 लाख
Thar पर ₹1.35 लाख की कटौती, नई कीमत ₹10.32 लाख
फेस्टिव सीजन ऑफर्स मिलाकर बचत ₹2.56 लाख तक

Tata Motors
Tiago पर ₹75,000 तक की कटौती, नई कीमत ₹4.57 लाख
Nexon पर ₹1.55 लाख की कटौती, कीमत ₹7.31 लाख
Harrier: ₹1.44 लाख कम, नई कीमत ₹13.99 लाख
Safari: ₹1.48 लाख कम, नई कीमत ₹14.66 लाख

Hyundai
Tucson पर ₹2.40 लाख तक की कटौती
Creta पर ₹38,311 की कटौती, नई कीमत ₹10.73 लाख
Grand i10 पर ₹51,022 की कटौती, नई कीमत ₹5.47 लाख
नए जीएसटी ढांचे से वाहन खरीदना अब पहले से कहीं सस्ता हो गया है। त्योहारों के मौसम में ग्राहकों को भारी छूट और अतिरिक्त ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके चलते ऑटो सेक्टर में बिक्री बढ़ने की पूरी संभावना है।
यह नया जीएसटी रिफॉर्म आम लोगों के लिए राहत लेकर आया है। खासकर मिडिल क्लास को सस्ती कार और बाइक खरीदने का मौका मिलेगा। सरकार के इस कदम से बाजार में मांग बढ़ेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

More From Author

भोर में हीं खुली मां की कपाट 7 सौ मीटर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार किशोर व युवाओं में दिखा अधिक श्रद्धा

जयशंकर-रुबियो की अहम मुलाकात आज: भारत-अमेरिका के तनावपूर्ण रिश्तों में आएगा नया मोड़?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:35 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 49 %
Pressure: 999 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 57%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 13 mph 51% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 11 mph 59% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.12 mm 19% 11 mph 66% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm