सोना-चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद भारी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

पटना, 02 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब कीमती धातुओं में तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव फिसलकर 2.66 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि सोना 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक लुढ़क गया है। इंडिया बुलियन वेबसाइट के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाओं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली और मुनाफावसूली के दबाव ने सोने-चांदी की चमक फीकी कर दी है।सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4 फीसदी तक टूट गया, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, करीब 12 फीसदी तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिकने में कामयाब रही। बाजार जानकारों के मुताबिक, यह गिरावट बीते 10 वर्षों की सबसे तेज इंट्राडे गिरावट मानी जा रही है। इससे पहले के सत्र में चांदी ने ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की थी।बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। जनवरी में वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया था, जिससे कीमतों में जबरदस्त उछाल आया।हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के रूप में केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और नरम डॉलर की उम्मीद कर रहे ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ गई।देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कोलकाता में इसका भाव 1,47,780 रुपये है, जबकि दिल्ली में 1,47,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के शहरों में सोना सबसे महंगा बना हुआ है—चेन्नई में 1,48,400 रुपये, हैदराबाद में 1,48,210 रुपये और बंगलूरू में 1,48,090 रुपये प्रति 10 ग्राम।चांदी के भाव भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। मुंबई में चांदी 2,66,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, दिल्ली में 2,65,560 रुपये, चेन्नई में 2,66,790 रुपये, हैदराबाद में 2,66,440 रुपये, बंगलूरू में 2,66,230 रुपये और कोलकाता में करीब 2,65,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

More From Author

तेज प्रताप का बड़ा बयान: मोदी को 10 में 10, अंक दिया कहा लालू युग खत्म, अखिलेश पर कसा तीखा तंज

गया के राजकीय पॉलिटेक्निक में करियर का महाकुंभ, जी-एयरफोर्स एयरोस्पेस के नियोजन मेले में 181 युवाओं ने आजमाई किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:58 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 81 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.59 mm 41% 2 mph 84% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 10% 2 mph 75% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm