करोड़ों की लागत से बक्सर में कोका-कोला और जेके सीमेंट का लगा उद्योग, हजारों रोजगार की जगी उम्मीद

बक्सर, 28 फरवरी (विक्रांत) राज्य सरकार ने विकास की रफ्तार को पंख देते हुए बक्सर जिले को दो बड़ी औद्योगिक सौगातें दी हैं। करीब 1700 करोड़ रुपये के निवेश से जिले में दो विशाल औद्योगिक इकाइयों का उद्घाटन हुआ, जिससे रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जाने लगी है।

नावानगर औद्योगिक प्रक्षेत्र में लगभग 1200 करोड़ की लागत से स्थापित एस एल एम जी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटे के अत्याधुनिक संयंत्र का उद्घाटन शनिवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बटन दबाते ही संयंत्र की मशीनें गूंज उठीं और पूरा परिसर तालियों से गूंज गया। समारोह में बक्सर के चर्चित सांसद सुधाकर सिंह, क्षेत्रीय विधायक राहुल कुमार सिंह, शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश, उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता, डीएम साहिला, एसपी शुभम आर्य सहितएसपी शुभम आर्य, एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी पोलत्स कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं भाजपा नेता डा महेन्द्र सिंह के अलावा एस एल एमजी बेवरेजेज ग्रुप के अधिकारी गण लधानी परिवार के सर्वश्री एम डी लधानी, गुलाब लधानी ,प्रकाश लधानी, राकेश लधानी, विवेक लधानी एवं सिद्धार्थ लधानी आदि मौजूद थे. मौके पर लधानी परिवार के सदस्यों द्वारा आंगतुक उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री सहित डीजीपी एसपी एवं डीएम को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। एस एल एम जी बेवरेजेज प्राईवेट लिमिटेड के शुभारंभ को लेकर आयोजित समारोह और औद्योगिक संयंत्र के उद्घाटन के सफल आयोजन में कंपनी के एजीएम कपिल कुमार गुप्ता समेत एच आर टीम में यथा अजय कुमार वर्मा, गौरव कुमार एवं कंपनी के विधि शाखा प्रमुख अभिजीत राजन आदि की भूमिका को सराहनीय बताया गया।

दुल्हन की तरह सजे संयंत्र के शुभारंभ के साथ ही नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में रौनक लौट आई है। स्थानीय युवाओं में रोजगार की उम्मीदें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।इसी कड़ी में ब्रम्हपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 512 करोड़ की लागत से तैयार जे के सीमेंट फैक्ट्री का भी उद्घाटन उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बक्सर अब औद्योगिक नक्शे पर तेजी से उभर रहा है।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद दिखा। एडीएम राकेश कुमार और डीएसपी पोलत्स कुमार दल-बल के साथ तैनात रहे। कार्यक्रम में विधायक शंभू नाथ यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बक्सर में औद्योगिक क्रांति की यह शुरुआत आने वाले समय में विकास की नई कहानी लिखने का संकेत दे रही है।

More From Author

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…ADM रवि राकेश ने किया एग्रीस्टैक (Agristack)योजना का शुभारंभ…पढ़ें क्या है एग्रीस्टैक योजना

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…ADM रवि राकेश ने किया एग्रीस्टैक (Agristack)योजना का शुभारंभ…पढ़ें क्या है एग्रीस्टैक योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:00 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 81 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.59 mm 41% 2 mph 84% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 10% 2 mph 75% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm