समस्तीपुर में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 23 सितम्बर (निज संवाददाता) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को समस्तीपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर (DLMT) एवं असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर (ALMT) का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कुल 326 महिला एवं पुरुष मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों से बारी-बारी से प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी की जांच की और प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण बुकलेट दी जाए ताकि वे आगे पोलिंग पार्टियों को सटीक एवं स्पष्ट जानकारी प्रदान कर सकें।


जिलाधिकारी कुशवाहा ने बताया कि पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण 24 सितंबर, बुधवार से शहर के संत कबीर महाविद्यालय के 21 कमरों में कोटीवार प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में मॉक पोल की प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट से जुड़े तकनीकी पहलुओं तथा मतदान की पूरी प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने मॉक पोल के नियमों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मतदान से पूर्व मॉक पोल अनिवार्य है। पोलिंग एजेंट की अनुपस्थिति में पोलिंग पार्टी की मौजूदगी में मॉक पोल कराना होगा। इसमें प्रत्येक प्रत्याशी को कम से कम एक वोट और कुल 50 वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद मतगणना कर ईवीएम और वीवीपैट मिलान किया जाएगा। इसके बाद पीठासीन पदाधिकारी रिपोर्ट-1 तैयार करेंगे और संबंधित प्रक्रिया के बाद ही वास्तविक मतदान शुरू किया जाएगा।
डीएम ने सभी मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिया कि वे आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा वीवीपैट पर्चियों की गिनती, आपातकालीन स्थिति का प्रबंधन और मतदान केंद्रों पर शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोपरि होना चाहिए।
इस अवसर पर प्रशिक्षण कोशांग के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार, ओएसडी अली इकराम, डीपीओ जमालुद्दीन, प्रेम शंकर झा, विनोद कुमार, मुख्य प्रशिक्षक सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम, अंजनी कुमार पांडेय, पवन कुमार, मंगलेश कुमार, कुमार लोकआशीष सहित बड़ी संख्या में मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।

More From Author

बॉलीवुड टॉप 10 स्टार्स की नई लिस्ट जारी: रणवीर-रणबीर आउट, सलमान खान नंबर 1 पर काबिज

बिहार चुनाव 2025: भ्रष्टाचार को बना ‘ब्रह्मास्त्र’, बीजेपी पर पीके के आरोपों से सियासी भूचाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:16 pm, Aug 20, 2026
temperature icon 30°C
Overcast
Humidity: 69 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 20 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:20 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.07 mm 24% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.02 mm 20% 6 mph 76% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 17% 7 mph 68% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 13% 7 mph 55% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 8 mph 50% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 10% 3 mph 50% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 13% 3 mph 57% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 14% 3 mph 60% 1000 mb 0 cm