किशनगंज, 23 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जनसुराज पार्टी की बिहार बदलाव यात्रा के दौरान भावी प्रत्याशी डॉ. तारा श्वेता आर्या ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में जोरदार रैली निकाली। यह रैली किशनगंज के डे-मार्केट से शुरू होकर रुईधासा मैदान, हलीम चौक, जनसुराज ऑफिस, इमली गोल चौक, पश्चिम पाली, फल चौक होते हुए पुठिया प्रखंड के सभी पंचायतों का भ्रमण कर अंत में तेघरिया में संपन्न हुई।
रैली से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. आर्या ने कहा कि जनसुराज पार्टी बिहार को बदलने के लिए पाँच बिंदुओं पर काम कर रही है।
पलायन रोकना।

विधवा व वृद्धा पेंशन ₹2000 करना।
किसानों को मुफ्त बिजली।
मजदूरों को रोजगार।
महिलाओं को हर साल 5 लाख तक का ऋण 4% ब्याज दर पर।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों को 15 साल तक मुफ्त शिक्षा, परिवार लाभ कार्ड योजना से हर परिवार को ₹2 लाख का मासिक लाभ और अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।

