समस्तीपुर, 25 सितम्बर (निज संवाददाता) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 07051/07052 के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया गया है। अब यह गाड़ी चर्लपल्ली के बजाय तिरूपती से चलेगी। इस अस्थायी परिवर्तन की अवधि 27 सितम्बर 2025 से 2 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 07051 तिरूपती-रक्सौल स्पेशल 27 सितम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तिरूपती से सुबह 08:15 बजे खुलेगी। यह गाड़ी रात 09:03 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 09:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय और ठहरावों के अनुसार यात्रा करते हुए सोमवार को दोपहर 01:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-तिरूपती स्पेशल 30 सितम्बर से 2 दिसम्बर 2025 तक हर मंगलवार को सुबह 08:30 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को सुबह 04:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी और 04:02 बजे तिरूपती के लिए रवाना होकर शाम 06:30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व समय-सारणी की जांच अवश्य कर लें।

