तुर्की पर ट्रंप का दबाव: कहा- ‘रूस से तेल खरीद बंद करो’, F-35 प्रतिबंध हटाने के दिए संकेत

नई दिल्ली, 26 सितंबर (अशोक “अश्क”) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अब तुर्की पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ओवल ऑफिस में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि जब तक रूस यूक्रेन पर हमला जारी रखे, तब तक तुर्की को रूसी तेल की खरीद बंद कर देनी चाहिए।


ट्रंप ने कहा, “मैं चाहता हूं कि जब तक रूस यूक्रेन के खिलाफ अपना कहर जारी रखे, तुर्की रूस से तेल खरीदना बंद कर दे। वे पहले से ही लड़ रहे हैं और लाखों लोगों की जान गंवा चुके हैं और आखिर किसलिए?”
यह बयान रूस पर दबाव डालने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए ट्रंप प्रशासन चाहता है कि मास्को युद्धविराम की ओर बढ़े।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह तुर्की पर लगाए गए रक्षा प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर सकते हैं। विशेष रूप से, उन्होंने अमेरिकी स्टील्थ फाइटर F-35 की बिक्री पर लगी रोक हटाने की बात कही।
गौरतलब है कि 2019 में अमेरिका ने तुर्की को F-35 कार्यक्रम से बाहर कर दिया था, क्योंकि तुर्की ने रूस से S-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदी थी। यह प्रतिबंध नाटो सहयोगी तुर्की के साथ अमेरिका के रिश्तों में बड़ी दरार की वजह बना था।
ट्रंप ने कहा, “अगर यह बैठक सफल रही तो हम रूसी S-400 को लेकर अंकारा पर लगे प्रतिबंध हटाने को तैयार हैं। मुझे लगता है कि एर्दोगन उन चीजों को खरीदने में सफल होंगे जो वह चाहते हैं।”
F-16 और पैट्रियट मिसाइल डील पर भी ट्रंप ने कहा कि इस पर संभवत: फिर से विचार किया जाएगा। बाइडन प्रशासन ने पैट्रियट मिसाइल की बिक्री रोक दी थी, लेकिन ट्रंप ने कहा कि “हम इस पर चर्चा करेंगे।”
ट्रंप ने एर्दोगन को “सख्त और राय रखने वाला व्यक्ति” बताया और कहा, “आमतौर पर मुझे राय रखने वाले लोग पसंद नहीं, लेकिन एर्दोगन मुझे हमेशा पसंद आए हैं।”
इस मुलाकात को अमेरिका-तुर्की संबंधों में नई दिशा देने वाला क्षण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द समाधान की उम्मीद कर रही है।

More From Author

‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री वर्मा और अरबाज पटेल की नजदीकियों ने बढ़ाई हलचल, रिश्ते पर उठने लगे सवाल

एशिया कप फाइनल में भारत से टक्कर से पहले शोएब अख्तर ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, अभिषेक शर्मा को बताया सबसे बड़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:34 pm, Aug 20, 2026
temperature icon 33°C
Overcast
Humidity: 57 %
Pressure: 998 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 96%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:20 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 15% 7 mph 63% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 20% 7 mph 75% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 22% 6 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 23% 4 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 18% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 10% 7 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 8 mph 50% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 10% 3 mph 50% 997 mb 0 cm