समस्तीपुर, 27 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर के ताजपुर कस्बे में हुए आहर बच्चा हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच और हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है। उन्होंने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की जाए और दोषी को न्याय के कठघरे में लाया जाए।

सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाकपा माले द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञात हो कि 23 सितंबर की रात बाईक सवार बदमाशों ने कस्बे आहर वार्ड नंबर 23 में रहने वाले मो. नुरैन के दो वर्षीय पुत्र मो. अरीब की निर्मम हत्या कर दी थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

