पूर्णिया, 28 सितम्बर (राजेश कुमार झा) शहर मुख्यालय से गुलाबबाग जाने के लिए अब आपको बायपास या कटिहार मोड़ से बेलौरी होकर जीरो माइल जाना पड़ेगा.क्योंकि अगले 48 घंटे के अंदर खुश्कीबाग रेलवे ओवर ब्रिज को बंद कर दिया जाएगा. बताते चलें कि खुश्कीबाग रेलवे ओवर ब्रिज के मेंटेनेंस को लेकर रेलवे ने अगले 48 घंटों के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा.

छोटी वाहनों पर कोई रोक नहीं होगा.छोटी वाहनों की आवाजाही पहले की तरह नियमित रहेगी.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे खुश्कीबाग रेलवे ओवर ब्रिज को और अधिक मजबूत करने का काम करने करने के लिए काम शुरू करने वाली है. क्योंकि पूर्णिया से अब कई तरह की मेल,एक्सप्रेस एवं प्रीमियम ट्रेनों परिचालन शुरू हो चुका है.जिसे देखते हुए रेलवे ने ब्रिज को और अधिक सुदृढ़ करने की योजना बनाई है.जिसको लेकर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगी रहेगी.लेकिन आमजनों को इससे कोई तकलीफ नहीं होगी.

