पूर्णिया, 28 सितम्बर (राजेश कुमार झा) केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सीमांचल दौरा ने पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.सभी राजनीतिक दल अमित शाह की इस यात्रा को हल्के में नहीं ले रहे है.बताते चलें कि मुसलमानों के पास सबसे अधिक विधानसभा सीटें पूरे बिहार में सबसे अधिक 12 सीटें सीमांचल में है.

जो किसी भी पार्टी के लिए करो या मरो की स्थिति है.हर पार्टी सीमांचल की इन 12 सीटों पर अपना कब्जा करना चाहती है.जिसको लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.बताते चलें कि 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री का पूर्णिया का विशाल जनसभा उसके बाद भाजपा के सबसे कद्दावर एवं भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्णिया सहित सीमांचल की धरती में आना,राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है. बताते चलें कि बिहार की राजनीति में आज लेशी सिंह का अपनी एक अलग ही पहचान है.पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के विधानसभा चुनाव की तैयारी लेशी सिंह की देखरेख में होने की उम्मीद है. दूसरी तरफ लेशी सिंह के राजनीतिक चाणक्य कहे जाने वाले बब्बू झा आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. विधानसभा चुनावों में इनकी एक अलग ही भूमिका रहती है.जिसकी वजह से जनता इन्हें राजनीतिक का चाणक्य कहते है.आज पूर्णिया की धरती में दो चाणक्य के मिलन से सीमांचल की राजनीति में हलचल मच गई है.

