बिहार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, 3 अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 7 नई ट्रेनों की शुरुआत

बक्सर, 28 सितम्बर (विक्रांत) बिहार को आधुनिक रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से सात नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे, जिनमें तीन अत्याधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। रेल मंत्री कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।
देशभर में लोकप्रिय हो चुकी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या अब बढ़कर 15 हो जाएगी, जिनमें से 13 ट्रेनों का संचालन बिहार से होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहारवासियों को दी गई एक और बड़ी सौगात है।

इनमें प्रमुख हैं:
मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (15293/15294): यह ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, जबलपुर, नागपुर होते हुए चलेगी और यह दक्षिण भारत के लिए बिहार की पहली अमृत भारत ट्रेन होगी।
दरभंगा-मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस (19623/19624): यह कमतौल, सीतामढ़ी, गोरखपुर, जयपुर के रास्ते चलेगी।
छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (15133/15134): यह ट्रेन दिल्ली के लिए बिहार की छठी अमृत भारत सेवा होगी।
इसके साथ ही चार नई पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत की जा रही है, जिनमें नवादा-पटना, पटना-इसलामपुर, पटना-बक्सर और झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर शामिल हैं। इनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन नए रेलखंडों जैसे शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ और जट डुमरी-तोप सरथुआ-दनियावां मार्गों से होगा, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को वर्षों बाद ट्रेन सेवा की सुविधा मिलेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिनमें सेमी-ऑटोमेटिक कपलर, फायर डिटेक्शन सिस्टम, सील्ड गैंगवे और नॉन-एसी कोच में भी उन्नत सुरक्षा तकनीक शामिल है।
इन ट्रेनों से बिहार को देश के उत्तर और दक्षिण हिस्सों से तेज, किफायती और आरामदायक संपर्क मिलेगा। इसके संचालन से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि राज्य में आर्थिक गतिविधियां, पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
यह कदम “विकसित बिहार से विकसित भारत” के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।

More From Author

दक्षिण कोरिया ने अमेरिका की 350 अरब डॉलर की निवेश मांग को ठुकराया, व्यापार वार्ता अधर में

चंद्र विजय सिंह के निधन पर शोक संवेदना को लेकर लगा तांता. मेथोडिस्ट अस्पताल में शोक सभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:48 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 48 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 37%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 14% 11 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.12 mm 17% 10 mph 69% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm