समस्तीपुर, 29 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हसनपुर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने, प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने और दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, अमृतसर जैसे शहरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हसनपुर रोड जंक्शन, यात्री और मालभाड़ा के मामले में महत्वपूर्ण है, फिर भी यहां महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा। उन्होंने सहरसा–खगड़िया–जमालपुर होकर कोलकाता के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाने की भी मांग की।
पुष्पम ने बिथान–कुशेश्वरस्थान रेललाइन परियोजना के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि इन सभी मांगों को लेकर वह जल्द ही मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर से मुलाकात करेंगे।

