समस्तीपुर, 30 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य विशेश्वर राय का आज पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को गहरा आघात पहुँचा है।

ज़िला कांग्रेस कमिटी का प्रतिनिधिमंडल ज़िलाध्यक्ष मो० अबू तमीम के नेतृत्व में उनके समस्तीपुर स्थित आवास पर पहुँचा। वहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए मो० अबू तमीम ने उन्हें गांधीवादी विचारधारा वाला निष्ठावान नेता बताया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, सरोज कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अन्य वक्ताओं में विश्वनाथ सिंह हज़ारी, डोमन राय, राम विलास राय, सूरज राम, भुवनेश्वर राम आदि शामिल रहे।
जिला कांग्रेस कमिटी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

