समस्तीपुर, 30 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सभी निर्दिष्ट स्थलों पर सूची उपलब्ध करा दी गई है। इस अवसर पर समस्तीपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों को सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रारंभिक सूची में जिले भर में कुल 28,61,275 मतदाता दर्ज थे, जबकि अंतिम प्रकाशन में यह संख्या घटकर 29,26,575 हो गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा इस अवसर पर वीडियो संदेश भी जारी किया गया।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रमुख रूप से भाजपा से सुनील कुमार, जदयू से मो. अनस रिजवान, राजद से सत्यविंद पासवान, सीपीआई (माले) से ललन सिंह, बसपा से अभय कुमार सुमन, रालोसपा से मो. अफताब आलम, कांग्रेस से उपेंद्र नाथ तिवारी, माकपा से रामाश्रय महतो और लोजपा से अनुपम सिंह शामिल हुए।

