समस्तीपुर, 30 सितंबर (राजेश झा) विजयादशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण संचालन हेतु मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एस.डी.एम.) समस्तीपुर की अध्यक्षता में विभिन्न रावण दहन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान जनसुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना था। इस दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई:

- यातायात व्यवस्था: भीड़भाड़ से बचाव हेतु मुख्य मार्गों पर डायवर्जन प्लान, वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय।
- भीड़ प्रबंधन: संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था।
- सुरक्षा उपाय:
- अग्निशमन दल, एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- समितियों की भूमिका: प्रशासनिक निर्देशों का पालन, अनुशासन बनाए रखना और आतिशबाज़ी एवं पुतला दहन के दौरान सुरक्षा मानकों का अनुपालन।
एस.डी.एम. ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग और समितियां आपसी समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं।

