समस्तीपुर, 1 अक्तूबर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के संभावित प्रत्याशी व प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य तारिक रहमान बॉबी और समस्तीपुर सांसद की पत्नी एवं धार्मिक न्यास बोर्ड की सदस्य शायन कुणाल ने समस्तीपुर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से मिलकर आशीर्वाद लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वे छतौना, मोरदीवा, केवस, विशनपुर, जितवारपुर चौथ, जितवारपुर निजामत, बहादुरपुर, मोहनपुर, सीलोंत, सिंघिया खुर्द, पुनास, बेला, मूसापुर सहित दर्जनों पूजा पंडालों में पहुँचे।
बॉबी ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, कौमी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। भारत की पहचान इसकी सांस्कृतिक विविधता और एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे त्योहार भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जीवंत रखते हैं और हमें सामाजिक रूप से जोड़ते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक और संस्कारिक एकता का प्रतीक हैं, जो भारत की अखंडता को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

