समस्तीपुर, 3 अक्टूबर (निज संवाददाता) समस्तीपुर के स्थानीय विधायक एवं बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने मुफ़सिल थाना कांड संख्या-402/25 में अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई है।

विधायक शाहीन ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व मोहनपुर रोड स्थित श्रीलैदर्स शोरूम में करीब 11 लाख रुपये नकद एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई थी। लेकिन पुलिस अब तक न तो अपराधियों की पहचान कर सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और आम जनता का पुलिस से भरोसा उठता है। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की जाए और चोरी गए रुपये व सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
विधायक ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से भी कार्रवाई की मांग की है।

