अब स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को भी मिलेगा स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ रोजगार तलाशने के दौरान प्रतिमाह मिलेगा भत्ता

गोपालगंज, 3 अक्तूबर (निज संवाददाता) सूबे में रोजगार तलाशने के दौरान स्नातक उत्तीर्ण को 1 हजार प्रतिमाह दो वर्षों तक भत्ता मिलेगा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोज़गार तलाशने की प्रक्रिया में सहायक बनने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा और अधिक विस्तारित कर दिया है।

सात निश्चय योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक केवल इंटर (12वीं) उत्तीर्ण बेरोज़गार युवक-युवतियों को ही लाभ मिलता था। अब सरकार ने स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को भी इसमें शामिल कर लिया है।अब स्नातक पास कर चुके बेरोज़गार युवक-युवतियां प्रति माह दो वर्षों तक भत्ते का लाभ ले सकेंगे। राज्य सरकार ने यह निर्णय रोज़गार की तलाश कर रहे स्नातकों युवाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत वे सभी स्नातक युवक-युवतियां जिनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय,महाविद्यालय अथवा संस्थान से कला,विज्ञान या वाणिज्य संकाय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है,योजना का लाभ ले सकेंगे।


-कौन होंगे पात्र व किन्हें मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन युवक-युवतियों को मिलेगा जो स्वरोज़गार या किसी भी प्रकार की सरकारी,निजी या गैर-सरकारी नौकरी (अनुबंध / स्थायी / अस्थायी) में कार्यरत नहीं हैं। वर्तमान में किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत नहीं हैं। जो बेरोजगार हैं और सक्रिय रूप से रोजगार की तलाश कर रही हैं।
-होगा ऑनलाइन पंजीकरण
सरकार ने योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। इच्छुक युवक-युवतियां सात निश्चय पोर्टल ( https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/) पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।पंजीकरण के बाद संबंधित अभ्यर्थी को अपने सभी दस्तावेजों के सत्यापन हेतु जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र(डीआरसीसी) में उपस्थित होना अनिवार्य है। जिस जिले के निवासी होंगे उस जिले में डीआरसीसी से संपर्क कर सकते हैं।

-किन-किन कागजातों की होगी आवश्यकता

ऑनलाइन पंजीकरण के बाद डीआरसीसी बसडीला पहुंचने पर अभ्यर्थियों को मैट्रिक,इंटर का प्रमाण अंक पत्र,स्नातक प्रमाण पत्र / अंक पत्र,कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (सीएलसी) आधार कार्ड,बैंक पासबुक,निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।दस्तावेजों का सत्यापन सफल होने के बाद ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में भी इंटर पास बेरोज़गार युवक-युवतियों को इस योजना का लाभ दिया जाता रहा है। अब स्नातक पास कर चुके युवक-युवतियों को भी भत्ता देने का निर्णय लिया गया है।यह पहल निश्चित रूप से राज्य के बेरोजगार स्नातक युवक-युवतियां अब न केवल आर्थिक सहयोग प्राप्त करेंगे बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम और बढ़ा सकेंगे।

More From Author

समस्तीपुर में गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कहा – आज और प्रासंगिक हैं उनके विचार

मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर, तीसरी बार दिलाया भारत को पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:50 am, Aug 20, 2026
temperature icon 27°C
Overcast
Humidity: 84 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:20 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 16% 7 mph 83% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 19% 11 mph 74% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.01 mm 10% 11 mph 57% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 11% 11 mph 48% 1000 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 11% 11 mph 50% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 14% 8 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 18% 7 mph 71% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 21% 5 mph 77% 1000 mb 0 cm