पूर्णिया में बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना:-

बाल दुर्व्यापार जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए पूर्णिया जिला प्रशासन ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० और पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया।

इस पहल का उद्देश्य जिले भर में बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना और इस अपराध को रोकने के लिए समुदाय को संवेदनशील बनाना है।

जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने बाल दुर्व्यापार को एक सामाजिक बुराई बताया और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ लोगों को बाल दुर्व्यापार के खतरों, पीड़ितों की पहचान करने और ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने के महत्व के बारे में शिक्षित करेगा।

पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने बाल दुर्व्यापार के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि यह रथ विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देगा। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि पूर्णिया पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार है।

यह जागरूकता रथ अगले कुछ दिनों तक पूर्णिया जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेगा तथा लोगों को शिक्षित करेगा। यह पहल बाल दुर्व्यापार को रोकने और बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

More From Author

​केंद्रीय विद्यालय, एयर फोर्स स्टेशन, चूनापुर में बच्चियों को मिला HPV वैक्सीन का सुरक्षा कवच:-

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी पूर्णिया के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:54 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 55 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 79%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 12% 5 mph 59% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 8% 6 mph 70% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.01 mm 11% 5 mph 71% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 5% 6 mph 69% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 7% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 23% 4 mph 53% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 15% 5 mph 62% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 12% 3 mph 59% 1006 mb 0 cm