रोसड़ा विधानसभा को लेकर जन सुराज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रत्याशी चयन पर मंथन

समस्तीपुर, 05 अक्टूबर (राजेश झा) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है। इसी क्रम में रविवार को सिंघिया प्रखंड स्थित केजी हाई स्कूल परिसर में रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर व्यापक चर्चा हुई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी सुरेश पटेल ने किया। राज्य मुख्यालय से नियुक्त पर्यवेक्षक एनपी मंडल और अमित गुंजन सिंह की निगरानी में बैठक संपन्न हुई।


बैठक में संभावित प्रत्याशियों राजेश पासवान, रोहित कुमार और श्यामसुंदर पासवान ने अपने-अपने पक्ष रखते हुए क्षेत्रीय कार्य, जनसंपर्क और पार्टी निष्ठा को आधार बनाया। इसके बाद सभी सदस्यों ने बंद लिफाफे में अपनी राय पर्यवेक्षकों को सौंपी।
यह प्रक्रिया पार्टी के लोकतांत्रिक और पारदर्शी ढांचे का हिस्सा है। सुझावों के आधार पर अंतिम चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बैठक में जिला संगठन महामंत्री, महिला जिलाध्यक्ष रिंकी पासवान, डॉ. गोविंद कुमार समेत कई प्रमुख नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय जनता ने जन सुराज पार्टी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे लोकतांत्रिक राजनीति की नई मिसाल बताया।

More From Author

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी परिवारों को किया गया सम्मानित

पटना में ₹25 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, शहरी विकास को मिलेगी नई गति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:33 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 60 %
Pressure: 999 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 10 mph 37% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 4% 5 mph 27% 995 mb 0 cm