अगर बराबरी व समानता चाहते हैं तो अपने वोट से अपने नेता को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने का हुनर सीख लें: असदुद्दीन ओवैसी

पटना, 7 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने अपनी जवानी को इन जालिमों के पीछे बर्बाद कर दिया।


वे गयाजी के चाकंद हाई स्कूल में मंगलवार को विधानसभा चुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। ओवैसी ने कहा कि 15 साल लालू के परिवार को, 20 साल नीतीश को दिया है। इस 35 वर्ष में आपने अपनी जवानी को इन जालिमों के पीछे बर्बाद कर दिया है।जनाब ओवैसी ने कहा कि कम से कम इस विधानसभा चुनाव में अपने बच्चों व परिवार को देखें। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने वोट के जरिए अपनी पार्टी (एआईएमआईएम) को कामयाब कीजिए। अगर बराबरी-समानता चाहते हैं तो अपने वोट से अपने नेता को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजना पड़ेगा। हम लोग सिर्फ वोट डालने वाले बनकर रह गए हैं। पिछले 60 साल से हम लोग सिर्फ वोट डालकर घर में जाकर सो जाते हैं। ‘पटना में बैठने वाले नेता जालिम’
ओवैसी ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “पटना में बैठने वाला नेता जालिम नेता है। हमारे बच्चों को तालिम के मौके नहीं दिए जाते। यहां के नौजवानों का पलायन करना पड़ता है। कोई ठोस नीति सरकार द्वारा नहीं बनाई जाती है। अपनी ताकत को बढ़ाना है तो एआईएमआईएम को वोट दें.”दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर भी ओवैसी ने निशाना साधते हुये कहा कि नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचार आम हो चुका है। आवास योजना, पेंशन के लिए पैसे (घूस) मांगे जाते हैं।नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार ने भ्रष्टाचार को आम कर दिया है।
बता दें कि महागठबंधन में ओवैसी की पार्टी को शामिल नहीं किया जा सका है। ऐसे में ओवैसी लगातार तेजस्वी यादव या लालू यादव पर भी हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि वे सिर्फ छह सीटें ही मांग रहे हैं। तेजस्वी की सरकार बनने पर उनकी पार्टी को मंत्री पद भी नहीं चाहिए। अब देखना होगा कि जब बिहार में ओवैसी की पार्टी अकेले लड़ती है तो कौन-कौन सी और कितनी सीटों पर वे प्रत्याशी उतारते हैं।

More From Author

बिहार चुनाव 2025: सीएम नीतीश ने बुलाई रणनीतिक बैठक, टिकट बंटवारे पर मंथन तेज

बांग्लादेश चीन से खरीदेगा J-10CE फाइटर जेट, 2.2 अरब डॉलर का सौदा संभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:52 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 34°C
Thundery outbreaks in nearby
Humidity: 54 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 69%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 10 mph 57% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.01 mm 10% 11 mph 63% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.51 mm 35% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.44 mm 46% 10 mph 76% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.92 mm 45% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.06 mm 17% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 55% 998 mb 0 cm