“इंडिया-अफगानिस्तान ब्रदर”: अफगानिस्तान में भारतीय पर्यटक का तालिबान ने मुस्कुरा कर किया स्वागत, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफगानिस्तान में एक भारतीय पर्यटक और तालिबानी सुरक्षाकर्मी के बीच की बातचीत ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। यह वीडियो उस वक्त का है जब एक भारतीय बाइक सवार पर्यटक को तालिबान द्वारा संचालित एक चेकपोस्ट पर नियमित पासपोर्ट जांच के लिए रोका गया। लेकिन जैसे ही उसने बताया कि वह भारत से है, वहां मौजूद तालिबानी गार्ड ने मुस्कुराते हुए उसका गर्मजोशी से स्वागत किया और दस्तावेजों की जांच किए बिना ही उसे आगे बढ़ने दिया।


वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि बाइक सवार “सलाम वालेकुम” कहता है। जवाब में चेकपोस्ट पर तैनात तालिबानी व्यक्ति पूछता है, “कौन से देश से हो?” जब वह जवाब देता है “इंडिया”, तो गार्ड तुरंत कहता है, “वेलकम काबुल, अफगानिस्तान। इंडिया-अफगानिस्तान ब्रदर।”
इसके बाद भारतीय पर्यटक अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन तालिबानी गार्ड उसे रोकते हुए कहता है, “नो प्रॉब्लम, डॉक्यूमेंट दिखाने की जरूरत नहीं। नो नीड टू इजाजतनामा।” इतना ही नहीं, वह भारतीय पर्यटक को चाय के लिए भी आमंत्रित करता है, लेकिन समय की कमी का हवाला देकर पर्यटक आगे बढ़ जाता है।
बाद में पर्यटक कैमरे की ओर देखकर कहता है, “देखा आपने, इंडिया सुनते ही उनका व्यवहार ही बदल गया। पूरी दुनिया में भारत के रिश्ते चाहे जैसे हों, लेकिन अफगानिस्तान में अब भी एक खास इज्जत है।”
इस वीडियो पर यूजर्स की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

  • रवि प्रकाश नाम के यूजर ने लिखा, “याराना बहुत पुराना है।”
  • आदिमानव नामक यूजर ने कहा, “अब पाकिस्तानी भी खुद को भारतीय बताने लगेंगे, जैसे वे पश्चिम में करते हैं।”
  • मयूर परब ने लिखा, “यह दिल को छू लेने वाला पल है, यह रिश्ता राजनीति से नहीं, दिलों से जुड़ा है।”
  • इंडोइनसाइटन्यूज ने लिखा, “दोस्ती की असली ताकत यही है – बिना डर, बिना संदेह। सिर्फ सम्मान और भाईचारा।”
    भारत और अफगानिस्तान के बीच दशकों पुराना यह संबंध एक बार फिर इस वीडियो के जरिए दुनिया के सामने उजागर हो गया है – जहां न सिर्फ सरकारें, बल्कि आम लोग भी एक-दूसरे को दिल से सम्मान देते हैं।

More From Author

“यूएनएससी की सीट भारत को सौंप दे ब्रिटेन”: पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी का बड़ा बयान

करण जौहर की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे रणबीर-आलिया, विक्की कौशल की भी हो सकती है एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:56 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1009 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 39% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.13 mm 33% 11 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm