नामांकन शुरू होने से 12 घंटे पहले जनसुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव मैदान में उतारे 51 उम्मीदवार

पटना, 9 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जनसुराज ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर राजनीतिक हलचल तेज़ कर दी है। नामांकन शुरू होने से महज़ 12 घंटे पहले पार्टी ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। यह जनसुराज की ओर से चुनावी मैदान में उतारे गए पहले उम्मीदवार हैं। पार्टी ने अपनी पहली सूची में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता,डॉक्टर,युवा, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता,किन्नर और पेशेवर पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है।

जनसुराज ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह राजनीति में नए और स्वच्छ चेहरों को मौका देना चाहता है।सूत्रों के मुताबिक,घोषित प्रत्याशी बिहार के सभी क्षेत्रों सीमांचल,मगध,सारण, तिरहुत और मिथिलांचल से चुने गए हैं। गोपालगंज सदर विधान सभा 101 सीट से प्रख्यात चिकित्सक डॉ शशि शेखर सिन्हा,103 भोरे सुरक्षित से प्रीति किन्नर,सिवान के 108 रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिन्हा, 109 दुरौंधा से सत्येंद्र कुमार यादव,सारण के 114 मांझी से उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता यदुवंश गिरी,115 बनियापुर से श्रवण कुमार महतों,118 छपरा सदर से पूर्व आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह होंगे। वही समस्तीपुर,बेतिया,मोतिहारी,मधुबनी पटना, समस्तीपुर सुपौल,अररिया किशनगंज,पूर्णिया,रोहतास, औरंगाबाद,गयाजी,भोजपुर,नालंदा, बांका, भागलपुर, खगड़िया, दरभंगा,मुज़फ़्फरपुर सहरसा, मधेपुरा कटिहार,जैसे जिलों की सीटें इस सूची में शामिल हैं। जनसुराज के प्रवक्ता ने बताया कि यह तो बस शुरुआत है। अगले चरणों में शेष सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। पार्टी ने कहा कि “हम राजनीति में पारदर्शिता,जवाबदेही और जनसहभागिता को लेकर मैदान में उतरे हैं। यह सूची उसी सोच का परिणाम है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नामांकन से पहले प्रत्याशियों की सूची जारी कर जनसुराज ने अन्य दलों को संकेत दिया है कि वह चुनावी दौड़ में पूरी तैयारी के साथ आ रहा है।

More From Author

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में आयोजित हुआ ऑनलाइन मूल्यांकन कार्यक्रम निर्वाचन तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा

बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक महिमा महाजन का जलवा, फैशन की दुनिया में बनाईं खास पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:56 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1009 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 39% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.13 mm 33% 11 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm