बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, 13 अक्टूबर को जारी होगी पहली सूची

पटना, 10 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम (HAM) और रालोसपा (RLSP) के बीच बातचीत के बाद समझौता हो चुका है और इसकी औपचारिक घोषणा 13 अक्टूबर को होने की संभावना है, जब एनडीए की पहली संयुक्त उम्मीदवार सूची जारी की जाएगी।


चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जहां 35-40 सीटों की मांग की थी, वहीं सूत्रों के अनुसार उन्हें 22-26 सीटें दी जा सकती हैं। उन्होंने लालगंज, गोविंदगंज, दानापुर, मटिहानी और बखरी जैसी सीटों पर खास रुचि दिखाई है।
इसी तरह, हम (HAM) प्रमुख जीतन राम मांझी 15 सीटें चाहते थे, लेकिन उन्हें 7-8 सीटों का ऑफर दिया गया है।
BJP बिहार कोर ग्रुप की बैठक 11 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली है। इसके बाद 12 अक्टूबर को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि एक-दो दिन में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।
वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ है। राजद, कांग्रेस, वाम दलों और वीआईपी के बीच सहमति नहीं बन पाई है, जिससे गठबंधन की रणनीति पर असर पड़ सकता है।
एनडीए में बनी सहमति से गठबंधन को मजबूती मिलती दिख रही है और अब सभी की नजरें 13 अक्टूबर को घोषित होने वाली पहली उम्मीदवार सूची पर टिकी हैं।

More From Author

अरावली जंगल सफारी पार्क पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पर्यावरण समूहों और रिटायर्ड अफसरों की याचिका पर सुनवाई जारी

कार्तिक आर्यन की ‘दोस्ताना 2’ को लेकर नई कास्टिंग अपडेट, प्रतिभा रांटा हो सकती हैं फीमेल लीड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:56 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1009 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 39% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.13 mm 33% 11 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm