बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर में चुनाव तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

समस्तीपुर, 12 अक्तूबर (समस्तीपुर डेस्क) आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समस्तीपुर जिले में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने रोसड़ा स्थित यू.आर. कॉलेज परिसर में बनाए गए ईवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कमिशनिंग की प्रगति, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, पोलिंग पार्टी वितरण स्थल, वाहन कोषांग एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानक और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूर्ण हों। पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की असुविधा न हो तथा सभी टीमें समय पर रवाना होकर सुरक्षित तरीके से अपने-अपने बूथ तक पहुंचें।


जिलाधिकारी ने बताया कि यू.आर. कॉलेज से दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच की प्रक्रिया होगी। उन्होंने शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सुरक्षा बलों की तैनाती चरणबद्ध ढंग से की जा रही है। मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी व निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे।

More From Author

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, 80% मौजूदा विधायकों को मिलेगा दोबारा मौका

चुनाव तैयारी तेज़: समस्तीपुर कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:58 am, May 9, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 52 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm